Friday, January 25, 2013

तिरंगे का कफन देना

यही ख्वाहिश खुदा हर जनम  हिन्दोस्तां वतन देना ,
                अगर देना तो दिल में देशभक्ति का चलन देना ।

न दे दौलत न दे शोहरत , कोई शिकवा नही हमको ,
             झुका दूँ सर मैं दुश्मन का मुझे हिम्मत का धन देना ।

मेरे हर कतरे - कतरे में , हिन्दुस्तान लिख देना ,
                और जब मौत हो, तन पे ,  तिरंगे का कफन देना ।




No comments:

Post a Comment