Saturday, June 23, 2012

मेरे प्यार का इतना सनम अंजाम रहने दे

मेरे  प्यार का इतना सनम ,  अंजाम रहने दे ,
अपने दिल के कोने में मेरा  ,  मुकाम रहने दे |


दुनिया बड़ी जालिम और नाजुक बड़ा ये दिल ,
ले  पनाह  में
  दिल को मेरे  ,  आराम रहने दे |

माना दुनिया को दीवानगी अच्छी नही लगती ,
मगर  मेरी  वफाओं को तू  ,  सरेआम रहने दे |


जमाने की नजर में है  , खता जो प्यार ऐ यारा ,
तो इस के नाम पे मुझको तू  , बदनाम रहने दे |

मत सोंच तू ,  दुनिया भला क्या सोंचती होगी ,
मेरे सर मुहब्बत का सनम  ,  इल्जाम रहने दे |


चाहे छीन ले दुनिया  ,  मेरे होने  का हक मुझसे ,
मगर तेरे नाम से
जुड़ा तू  ,  मेरा नाम रहने दे |

No comments:

Post a Comment