Saturday, June 16, 2012

तेरा गम या मेरा गम

आओ देखे आज मिलाकर ,कौन हैं ज्यादा कौन है कम |

किसमे ज्यादा दर्द भरा है  ,  तेरा  गम  या  मेरा  गम |

कौन  सी आँखे ज्यादा रोई ,  कौन  हुई  है ज्यादा नम |

किसने ज्यादा तूफान झेले , किसके हिस्से में मातम |

छोडो  इससे  अब क्या होगा  ,  कुछ भी न पाएंगे हम |

जैसा  है  वैसा  ही  रहेगा  ,  तेरा  गम  या  मेरा  गम |

No comments:

Post a Comment