Monday, June 4, 2012

प्यार

उसने कहा मुझसे छोडो पुरानी बात ,

 ऐसा कहो जो कान ने सुना न हो कभी ,
वो  बात जो किसी ने कहा न हो कभी ,

मुस्कुरा के मैंने हामी भरी इक - बार ,
और पास उसके जाके हौले से कहा प्यार ,

वो बोला तुमने ये क्या कह  दिया ऐ यार ,
ये बात तो मै सुन चुका शायद हजारों बार ,

हंसके  कहा मैंने उसे , समझो न दिल्लगी ,
प्यार  से  बढके  तो ,  दुनिया  में कुछ नही ,

जिसने भी इसको जाना ,  जीना उसे आया ,
सदियों  पुराना  होकर  भी ,  प्यार  है  नया ,

वो  सुनके  सोचता  रहा  फिर  यूँ कहा दिलदार ,
'हाँ ' सुनके भी लगता है जैसे अनसुना हो प्यार |

No comments:

Post a Comment